उत्तरप्रदेश : मानवता का हुआ क़त्ल, युवक ने सात साल की दिव्यांग से किया दुष्कर्म

By: Ankur Thu, 29 Oct 2020 7:12:20

उत्तरप्रदेश : मानवता का हुआ क़त्ल, युवक ने सात साल की दिव्यांग से किया दुष्कर्म

इंसान में मानवता को सबसे बड़ा गुण माना जाता हैं जो कि कहीं खोता नजर आ रहा हैं। आए दिन दुष्कर्म के मामले इस ओर संकेत देते हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ हैं जिसमें कन्नौज जिले के सौरिख में इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने मोहल्ले की सात साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई।

परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने थाने में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार सुबह उनकी दिव्यांग बेटी को बहला-फुसलाकर हाईवे के किनारे झाड़ियों में ले गया।

यहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची तो वारदात का पता चला। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सकरावा चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। वह पूछताछ कर रही है। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मासूम से वारदात की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मासूम के पिता ने बताया कि अभी तक पुलिस ने बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा है। न ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े :

# इंसानियत फिर हुई शर्मसार, खून से लथपथ मिली चार साल की बच्ची, वकील बोले - नहीं लड़ेंगे दुष्कर्मी का केस

# निकिता मर्डर केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी तौसीफ और रेहान

# Bihar Election : तेजस्वी का CM नीतीश पर तंज, अब उनसे नहीं संभलने वाला बिहार, जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है

# उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में नहर में मिली युवती की लाश, गला दबाकर की गई हत्या

# फ्रांस के चर्च में एक शख्स ने 3 लोगों की करी निर्मम हत्‍या, महिला का काटा गला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com